प्रदेश में सीआरपी और बीआरपी के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। पूर्व में विभाग की ओर से इसके लिए टीचरों के चयन के बावजूद नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। अब विभाग की ओर से नियुक्तियां की जा रही हैं।
सीआरपी और बीआरपी के पदों पर नियुक्तियों को लेकर दो शिक्षक संगठनों के बीच तकरार के चलते इस पर रोक लगा दी गई थी। इससे चयन के बावजूद टीचरों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी, लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो अब फिर से इसके चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
काउंसिलिंग के माध्यम से जल्द ही इन टीचरों को नियुक्तियां दी जाएंगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक एसएसए डा. मुकुल कुमार सती ने पूछे जाने पर बताया कि विभाग की ओर से इन पदों पर रिक्तियां मांगी गई थी।
निदेशालय को जनपद की रिक्तियां उपलब्ध करा दी गई हैं। वहीं इस संबंध में एससीईआरटी निदेशक सीमा जौनसारी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।