अंतिम यात्रा के दौरान नगर के बाजार भी बंद रहे।नगर के जाने माने चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा का सोमवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में मौजूद उनके मरीज, नगरवासी, हिमाचल व जौनसार बावर के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों की आंखों में आंसू आ गए। मेन बाजार से होते हुए अंतिम यात्रा पहाड़ी गली से भीमावाला स्थित शांतिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।जनप्रतिनिधियों ने कहा, क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति डॉ. हंसराज अरोड़ा की मृत्यु को जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।
वरिष्ठ चिकित्सक को नगरवासियों ने सोमवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी, हिमाचल व जौनसार बावर से आए ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व चिकित्सक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान नगर के बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
नगर के जाने माने चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा का सोमवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार लगभग साढ़े तीन बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। चिकित्सक की यात्रा को कुछ देर के लिए उनके मेन बाजार स्थित क्लीनिक के सामने रोका गया। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में मौजूद उनके मरीज, नगरवासी, हिमाचल व जौनसार बावर के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों की आंखों में आंसू आ गए। नगर के व्यापारियों ने इस दौरान अपनी दुकानें बंद रखकर शोक मनाया। मेन बाजार से होते हुए अंतिम यात्रा पहाड़ी गली से भीमावाला स्थित शांतिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा, क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति
डॉ. हंसराज अरोड़ा की मृत्यु को जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया। कहा कि एक अच्छे इंसान, समाजसेवी व कुशल चिकित्सक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में शामिल हुए क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, रामशरण नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता केके गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडी अध्यक्ष अनिल जैन समेत आदि ने कहा कि चिकित्सक की मृत्यु से नगर को अपूरणीय क्षति हुई है।