बैंकों में नहीं है तो बाजार में कैसे आसानी से मिल रही गड्डी
बैंक कर्मचारी लोगों को नए नोट ना होने का हवाला देकर मना कर रहे है, बाजार में नए नोटों की गड्डी आसानी से मिल रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि जब बैंक में नए नोट की गड्डी नहीं है तो बाजार में दुकानों में ये कहां से पहुंच रही है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मस्जिद पक्ष ने जताई दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की आशंका, हाईकोर्ट में उठाएंगे महापंचायत का मामला
दिवाली से पहले नए नोटों की गड्डियां आईं थीं। किन कारणों से नए नोट नहीं मिल रहे है ये दिखवाया जाएगा। अब दिसंबर में नए नोट की गड्डियां आएगी। यदि बैंक में नए नोट हैं तो कोई भी जाकर नए नोट ले सकता है। -संजय भाटिया, एलडीएम (अग्रणी जिला प्रबंधक)