फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की आउटर बस्तियों में अपराधियों के हमले का खतरा

Fri, 24 Feb 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आउटर बस्तियों पर खानाबदोश अपराधियों के हमले का खतरा मंडरा रहा है। पुलिस के पास इनपुट है कि बावारिया और छयमार जैसे खानाबदोश अपराधी कोई घटना कर सकते है।
विज्ञापन


इसी परिपेक्ष्य में बाहरी इलाकों में पुलिस से लेकर अधिकारी रात भर दौड़ लगा रहे हैं। संदिग्धों को रोक कर उनकी तलाशी और आईडी सत्यापित की जा रही हैं। हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या में प्रथम दृष्यता पुलिस ऐसी ही जनजातियों का हाथ मानकर चल रही हैं।

खानाबदोश जनजातियों में छयमार और बावारिया जाति के अपराधियों को सबसे खूंखार माना जाता है, क्योंकि लूटपाट करने पहले वह अपने शिकार पर जान लेवा हमले करते हैं। बाहरी बस्तियां उनके निशाने पर रहते हैं। छयमार के बारे में तो यह कहावत है कि पांच कत्ल के बाद यहां शादी होती है।
विज्ञापन


हाल में हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की मां और पत्नी की हत्या ने प्रदेश भर की पुलिस को बेचैन कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह गैंग किसी दूसरे हिस्सों में घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस कप्तानों को अलर्ट जारी किया गया है। आउटर बस्तियों में रात भर चेकिंग कराई जाए।

देहरादून जिले में अधिकारी रात भर भ्रमण कर रहे हैं। डेरा लगाकर रहने वालों पर खास नजर रखने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें