फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था अश्लील वीडियो और फिर...

Thu, 31 May 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नैनीताल घूमने के लिए आई एक महिला होटल के कमरे में नहा रही थी। तभी वहां एक लड़का उसका वीडियो बनाने लगा। आगे जानिए क्या हुआ... होटल के बाथरूम में नहा रही महिला पर्यटक का वीडियो बनाते चालक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन आरोपी चालक को लेकर मल्लीताल थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

विज्ञापन


राजस्थान की महिला पर्यटक बुधवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंची थी और एक होटल में रुकी थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला होटल के बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस के कमरे में रुके लखनऊ के पर्यटकों का चालक महिला की नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।

महिला के परिजनों की नजर चालक पर पड़ी तो उन्होंने रंगे हाथ उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे मल्लीताल थाने ले आए। चालक को साथ लाने वाले लखनऊ के पर्यटक भी थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने चालक से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पर्यटकों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें