फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Sun, 16 Oct 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
युवक ने खुद को मारी गोली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


युवक ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ समय से युवक घरेलू विवाद के चलते तनाव में चल रहा था, इसी वजह से उसने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।

अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही हो गई मौत
रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि रविवार दोपहर में सूचना मिली कि डांडा लखोंड में किसी युवक ने अपने आप को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को 108 की मदद से अस्पताल ले जाने की सोच रही थी। लेकिन युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हालांकि, 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर समय से पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है, जो उसी के ही नाम पर रजिस्टर्ड था। 

पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले किया है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान राहुल त्यागी (27) पुत्र राम कुमार त्यागी निवासी फ्रेंड्स एनक्लेव निकट सिद्धार्थ विहार लॉ कॉलेज सहस्त्रधारा के रूप में हुई है।

घर से 20 लाख रुपये लेकर चला गया बाहर 
पुलिस के अनुसार राहुल त्यागी अपने पिता रामकुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग और सेटरिंग का कार्य करता था। कुछ समय पूर्व युवक घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर बाहर चला गया था। 
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि उसी के बाद से युवक तनाव में था और घरेलू विवाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। 

मृतक की चार साल की है बेटी
मृतक युवक की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और उसकी एक चार वर्ष की एक लड़की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें