संपत्ति बटवारा विवाद सुलझाने को बुलाई गई पंचायत में एक युवक ने अपने रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक कुडीनेतवाला गांव में दो भाईयों के बीच संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए चल रही पंचायत में एक भाई ने अवैध रायफल से फायरिंग कर दी। जिससे 30 वर्षीय रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई।
पढें, 'लक्ष्मी जी करेंगी पृथ्वीलोक का भ्रमण, खीर बन जाएगी अमृत'
असलाह लेकर घटनास्थल से फरार
घटना उस समय हुई जब घायल पिता को बचाने के लिए युवक मौके पर पहुंचा था। घटना के बाद आरोपी अवैध असलाह लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
लक्सर क्षेत्र के कुडीनेतवाला गांव निवासी दिलशाद और उसके भाई नौशाद उर्फ सोनू के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। करीब दस दिन से दोनों के बीच तनाव है।
पढें, गंगा घाटों से क्या रूठी, 'लुटेरों' की आ गई मौज!
ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की
बृहस्पतिवार को इस मामले को निपटाने के लिए लाठरदेवा शेख निवासी इनका बहनोई अपने खंडजा कुतुबपुर गांव निवासी बहन के ससुर यामीन को लेकर वहां पर पहुंचा। इस दौरान यामीन ने किसी बात पर आपत्ति जता दी।
यह बात नौशाद उर्फ सोनू को रास नहीं आई। गुस्से में आपा खो चुका नौशाद घर के अंदर गया और अवैध रायफल लेकर मकान की छत पर चढ़ गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी।
पढें, डीलर ने कोटे का केरोसीन नहीं बुजुर्ग को दे दी 'मौत'
पिता को बचाने के लिए दौड़ पड़ा
जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसी बीच रायफल से चली एक गोली यामीन के सिर को छूकर निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। यामीन को घायल हुआ देख उसका 30 वर्षीय पुत्र रुकबान अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ पड़ा।
पिता को बचाने के लिए जैसे ही वह मौके पर पहुंचा रायफल की एक गोली सीधे उसके सीने में घुस गई। जिसके बाद रुकबान जमीन पर गिर पड़ा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
पढें, रात में नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार
रायफल समेत घटनास्थल से फरार
रुकबान के गोली लगी देख आरोपी रायफल समेत घटनास्थल से फरार हो गया। घटना से गांव में तनाव हो गया। घायल रुकबान को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद एसपी देहात अजय सिंह, सीओ मनोज कत्याल और कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से रायफल का एक खोखा बरामद हुआ है।