फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: धर्मशाला में ठहरे युवक की डंडे से पीटकर हत्या, दोस्तों पर शक

Tue, 09 Aug 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक धर्मशाला में दिल्ली के एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का संदेह फरार चल रहे युवक के दो दोस्तों पर ही है।
विज्ञापन


घटना खड़खड़ी श्मशान घाट रोड स्थित श्रीराम धर्मशाला में हुई। वारदात का पता मंगलवार सुबह तब चला जब धर्मशाला संचालिका सावित्री देवी छत पर गई। वहां दिल्ली के एक युवक बिज्जू उर्फ पंछी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वह पिछले कुछ माह से धर्मशाला में रह रहा था।

सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर एक टूटा हुआ डंडा भी मिला। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक बिज्जू मूल रूप से दिल्ली के दाबढोला थाना रनोत का रहने वाला था और घटना के बाद से ही धर्मशाला में रहने वाले उसके दोस्त मोनू और शंकर गायब हैं। ये शाम के वक्त एक साथ देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या - फोटो : DEMO Pics
नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि एक युवक शंकर मूल रूप से हरियाणा और मोनू दिल्ली के कश्मीरी गेट का रहने वाला है। मोनू का परिवार यहीं धर्मशाला में ही रहता है। परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। मृतक के सिर पर गहरी चोट है। बताया जाता है कि ये सभी एक साथ धर्मशाला की छत पर अक्सर नशा भी करते थे। सभी घुमंतू प्रवृति के हैं। फरार चल रहे दोस्तों की तलाश कर रहे हैं।

पहले भी गए हैं जेल
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक बिज्जू और मोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। ये वर्ष 2012 और 2013 में चोरी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। बिज्जू कुछ माह पूर्व ही दिल्ली से एक बार फिर यहां लौटा था। 

शंकर नेपाली का नहीं कोई आईडी प्रूफ
पुलिस के लाख हाथ पांव पटकने के बाद भी सत्यापन को लेकर मकान मालिक गंभीर नहीं हैं। संदेह के घेरे में आए शंकर नेपाली का आईडी प्रूफ ही नहीं है। उसे वैसे ही कमरा किराए पर दिया हुआ था। अब धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ पुलिस जल्द ही पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है। 

नशे में थे धुत
यह बात सामने आई है कि, तीनों ही सोमवार देर शाम पूरी तरह से शराब के नशे में धुत थे और फिर वे छत पर चले गए थे। छत पर बाकायदा दरी भी बिछी हुई मिली। ये जानकारी फरार चल रहे मोनू की मां ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें