फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर के सामने लहूलुहान मिला युवक, लगी थी गोली, मौत

Wed, 03 Aug 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
मौत - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रेमिका के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आशंका है कि युवक के खुद को गोली मारी होगी। हालांकि, परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ग्राम चकोनी किच्छा निवासी संजय (20) उर्फ सेवन पुत्र बलदेव राज यहां जगतपुरा बस्ती में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे वह जगतपुरा की गली नं. 4 में सड़क पर लहूलुहान मिला। पास में ही 315 बोर का तमंचा भी था। गोली पेट में लगी थी। उसके मुंह से झाग और खून निकल रहा था।

सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सांस चलती देख चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। संजय के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। संजय की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। जिस स्थान पर युवक पड़ा था, उसके सामने ही उसकी प्रेमिका का घर है।
विज्ञापन

प्रेमिका के ठुकराने से तनाव में था संजय

dead body - फोटो : demo
चकौनी निवासी संजय को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी मौत आत्महत्या की वजह से हुई या फिर उसे किसी ने गोली मारी। लेकिन इतना तो तय है कि मौत की वजह संजय का प्रेम प्रसंग ही है।

एक प्राइवेट प्रतिष्ठान में काम करने वाले संजय को जगतपुरा की ही एक युवती से प्रेम हो गया था। संजय को नशे की आदत थी यह बात उसने प्रेमिका से छुपा रखी थी। जब उसकी नशे की आदत के बारे में प्रेमिका को पता चला तो उसने उससे दूरियां बना लीं।

युवती के परिवार वालों ने उसे समझाकर शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसका पता लगने पर संजय तनाव में रहने लगा। नशे में अक्सर वह प्रेमिका के घर के आसपास घूमता नजर आता था और प्रेमिका पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तड़के साढ़े चार बजे वह प्रेमिका के घर के बाहर जा धमका जहां उसने शोर मचाया, बाद में एक फायर की एक आवाज हुई और गोली संजय को लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें