देहरादून के राजपुर रोड स्थित कपड़ा शोरूम की पहली मंजिल पर एक कर्मचारी का शव लटका मिला। साथी कर्मचारियों ने शव नीचे उतारकर अस्पताल भेज दिया। साथी कर्मचारियों का कहना है कि युवक ने पिट्ठू बैग की तनी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेगिंग ही आई है।
वहीं, मौत पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस तहरीर की जांच कर रही है।
राजपुर रोड स्थित प्यूपल शोरूम पर चुक्खूवाला निवासी कौशल (17) दो वर्ष से काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे कौशल पहली मंजिल पर सफाई करने गया था। शोरूम में एक युवती समेत दो और सेल्समैन मौजूद थे।