फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से लड़ाई के बाद महिला ने लगा ली आग, बचाने में पति भी जला

Tue, 16 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पौड़ी जिले के कल्जीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैंतोली गांव में एक महिला ने सोमवार देर शाम पति से विवाद होने पर खुद को आग लगा दी। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। ग्रामीणों ने दोनों को कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाते समय बुरी तरह झुलसी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला के पति की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार एसएस नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम खाना बनाते वक्त जैंतोली गांव निवासी हेमंत सिंह रौथाण (32) और उसकी पत्नी वंदना (27) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद जब हेमंत कमरे से बाहर निकला तो वंदना ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर चूल्हे से जलती हुई लकड़ी निकालकर खुद को आग लगा ली।
Trending Videos
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुन अंदर गया तो जल रही थी पत्नी

- फोटो : demo pic
चिल्लाने की आवाज सुनकर हेमंत मौके पर पहुंचा और वंदना को बचाने का प्रयास करने लगा। घटना में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से दोनों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

देहरादून ले जाते वक्त नजीबाबाद के पास वंदना ने दम तोड़ दिया। हेमंत का इलाज देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हेमंत पेशे से वाहन चालक है। करीब आठ साल पहले उसकी वंदना से शादी हुई थी। उनका छह साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें