फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में ही लुट गई अस्मत

Mon, 06 Jan 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट के नौगांव प्रखंड के एक गांव में मायके आई एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुराचार किया है।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पढ़ें, उत्तराखंड के लिए फायदेमंद होगा केजरीवाल का यह फॉर्मूला

जानकारी के अनुसार नौगांव प्रखंड के एक गांव की महिला तीन जनवरी को अपनी बीमार मां का हालचाल जानने के लिए मायके आई थी। महिला रात को अपने मायके में ही रुक गई।
विज्ञापन


पढ़ें, दबंग मंत्री का परिवार भी जलसंस्थान का बकायादार

बताया जाता है कि रात के समय गांव के तीन लोग जबरन उसके कमरे में घुस आए। तीनों लोग शराब के नशे में धुत्त थे। आरोप है कि तीनों लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुराचार किया।

पढ़ें, फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर की ऐसी हरकत...

दुराचार करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। रविवार को महिला बड़कोट थाना पहुंची और आरोपी अनमोल सिंह, सिशन सिंह और प्रवीण सिंह के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पढ़ें, सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़कोट के थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें