फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर घर पर बोला हमला

Sat, 30 Jul 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
रुड़की में पड़ोस के युवकों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने जब युवकों की इस हरकत का विरोध किया और उनके परिजनों को बताया तो उन्होंने महिला के घर पर हमला बोल दिया। महिला से जमकर मारपीट की गई। साथ ही घर का सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सुनहरा रोड निवासी एक महिला शनिवार को घायल हालत में पहुंची। महिला के परिजन भी उसके साथ थे। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रह रहे कुछ युवकों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। उसने इस बात का विरोध किया। साथ ही युवकों के घर जाकर सारी बातें उनके परिजनों को बताई। इसके बाद महिला घर आ गई।

छह लोग हुए नामजद
कुछ ही देर बाद एक आरोपी युवक और उसके परिजन महिला के घर आ धमके। महिला को उल्टा सीधा कहने लगे। साथ ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे महिला के सिर पर गहरी चोट आई वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में भी तोडफ़ोड़ की। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोगों को नामजद किया गया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें