फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की हत्या, हथौड़े से कूच दिया सिर

Sat, 27 Jun 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नकरौंदा में देर रात जल निगम के कर्मचारी की पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा कौन है, हत्या की वजह क्या है, यह साफ नहीं हो सका। देर रात पुलिस हत्या के कारणों को लेकर माथापच्ची में जुटी रही। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों का तांता लग रहा।
विज्ञापन


डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा निवासी जल निगम में कर्मचारी जगदीश रावत रात में नाइट ड्यूटी करने के लिए पटेल नगर स्थित क्षेत्र में चले गए। रात में खाना खाने के बाद रावत की पत्नी सुनीता (45) टहलने के लिए चली गईं।

रात 10 बजे घर लौटने के बाद अपने बेटे लक्ष्मण (17) को सुबह के नाश्ते के लिए अंडे लाने के लिए दुकान भेज दिया। इस बीच घर में आए एक शख्स ने सुनीता के सिर पर हथौडे़ से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मां को देख बेटे ने मचाया शोर

उसी दौरान अंडे लेने गया सुनीता का बेटा लक्ष्मण घर आ गया। घर में घुसते ही मां को खून से लथपथ देखकर बेटे ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सुनीता को सीएमआई अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही एसपी सिटी अजय सिंह डोईवाला और रायपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे।

लोगों का कहना है कि लूट का विरोध करने पर ही सुनीता की हत्या हुई है। वहीं, काफी पूछताछ के बाद भी हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें