फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रेमी के साथ मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, पहले गला काटा फिर पेट फाड़ डाला

Fri, 28 Jul 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालागढ़/कोटद्वार
murder demo pic
उसके मन में अपनी पति के लिए इतनी नफरत थी कि खुलासा करने वाली पुलिस भी चौंक गई। कबूलनामे में महिला ने बताया कि पहले उन्होंने उसका गला काटा फिर पेट फाड़ डाला। 


18 जुलाई की रात हुए पौड़ी के सुनील हत्याकांड का कालागढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के  साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। इसके लिए उन्होंने 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है। 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें छह दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। वहीं, पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

जानिए, कैसे दिया वारदात को अंजाम

murder demo pic
कालागढ़ के थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सुनील कुमार और नीतू में एक साल से विवाद चल रहा था और वह धनौरा मंडी जेपीनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। सुनील उसे गुजारा-भत्ता दिया करता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। विवाह से पूर्व से ही नीतू का अकबरपुर पट्टी नौगांव सादात जेपीनगर निवासी सुंदरलाल उर्फ गुडडू से प्रेम संबंध थे।

जांच में पता चला कि सुनील नीतू के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह मायके में रहने लगी। एक दिन नीतू ने अपने प्रेमी सुंदर से उसे सुनील से छुटकारा दिलाने की बात कही। इस पर सुंदरलाल ने जेपीनगर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ ऐबदार से चालीस हजार में सुनील को मरवाने की सुपारी दे दी।

घटना के दिन सुंदरलाल और जेपीनगर निवासी अंकित कुमार 18 जुलाई को बाइक से कालागढ़ पहुंचे। रात में करीब 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने सुनील के आवास पर जाकर जाली को काटकर दरवाजा खोल दिया और अंदर जाकर सुनील का गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही उसके पेट को भी काट डाला। बदमाशों ने जिस कपड़े से खून से लथपथ हाथ साफ किए थे, उसे उन्होंने सूखास्रोत में फेंक दिया दिया था। अपराध के लिए उपयोग में लाई गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
Next
AU ऐप में पढ़ें