उसके मन में अपनी पति के लिए इतनी नफरत थी कि खुलासा करने वाली पुलिस भी चौंक गई। कबूलनामे में महिला ने बताया कि पहले उन्होंने उसका गला काटा फिर पेट फाड़ डाला।
18 जुलाई की रात हुए पौड़ी के सुनील हत्याकांड का कालागढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। इसके लिए उन्होंने 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें छह दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। वहीं, पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।