फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुलिस ने मांगी मदद, इस महिला की गुत्थी सुलझाओ 10 हजार पाओ

Tue, 13 Sep 2016 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
1 of 6
murder
देहरादून में चंद्रबनी के जंगल में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने महिला की पहचान बताने वाले को 10000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

2 of 6
murder
सोमवार की सुबह पटेलनगर थाना क्षेत्र के चंद्रबनी में एक महिला का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

3 of 6
murder
बताया गया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए और महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में दिखे। जिससे पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल, मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। 

4 of 6
murder
पुलिस ने बताया कि गला दबाकर और सिर पर चोट मारकर ‌महिला की हत्या की गई है। मौके पर हत्यारा अपनी साइकिल छोडकर भाग गया।

5 of 6
murder
मौके पर दो बोतल मिली हैं, जिसमें एक में मिट्टी का तेल और दूसरी में थिनर है। ‌आरोपी योजना के तहत महिला को जंगल में मारने के लिए लाया था। आसपास शोर मचने पर आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder
हत्या के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम द्वारा जंगल में कॉम्बिंग की जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें