राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। अनहोनी के समय पति और तीन बच्चे बाहर थे।
बताया गया है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
बेटे ने स्कूल से आने पर देखी लाश
बसंत विहार के शास्त्रीनगर खाला निवासी कमलेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर में ही कुंडे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बेटा स्कूल से आया तो मां को फंदे पर लटका पाया।
पढ़ें, टीचर करता रहा छात्रा से रेप, गर्भवती हुई तब चला पता
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार दिया। घटना के समय महिला का पति कमलेश मजदूरी करने बाहर गया था, जबकि तीनों बच्चे कॉलेज गए हुए थे।
पढ़ें, सीएम की साली के घर चोरी, घर में ही चोरों ने पी बीयर
मां के इस कदम से बेटों का रोते-रोते बुरा हाल था। पति कमलेश का कहना था कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि तनाव की वजह क्या थी, इस पर परिजन रोशनी नहीं डाल पाए।