पांच बच्चों की मां और युवक की प्रेम कहानी जब घरवालों के सामने खुली तो उन्होंने दोनों के मेलजोल पर पाबंदी लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार की शाम को दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
पढ़ें, चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!
दोनों ने अपने-अपने घरों पर आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर हालत में प्रेमी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
एक ही मोहल्ले के हैं दोनों
कस्बा निवासी पांच बच्चों की मां का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें भी खाई थी, लेकिन दोनों का प्यार ज्यादा दिन तक छिप नहीं सका।
पढ़ें, अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बनी 'फोर्स'
दो-तीन दिन पहले दोनों के परिजनों को इसकी भनक लग गई। महिला के पति ने उसे पांच बच्चों का वास्ता भी दिया, लेकिन वह प्रेम की डगर से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। युवक भी अपने परिजनों के विरोध को दरकिनार कर प्यार की जिद पर अड़ा रहा।
परिजनों से तंग आकर उठाया कदम
इसके बाद परिजनों ने दोनों के मिलने पर पहरा लगा दिया। इससे तंग आकर उन्होंने शाम पांच बजे अपने-अपने घर पर जहर खा लिया।
पढ़ें, 'बिटिया के हत्यारों को बस फांसी दे दो'
दोनों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कस्बे में यह प्रेम कहानी लोगों के बीच चरचा की विषय बनी हुई है।