फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीः बेवफा पति से पत्नी ने लिया खूनी इंतकाम

Mon, 13 Apr 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई सन्न रह गया। पढ़ें, सनसनीखेज खबर...
विज्ञापन


प्रेमिका से शादी करने के अंदेशे पर एक पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने पति सुरेंद्र पाल सिंह विर्क की स्टंप (क्रिकेट) से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पत्नी ने पहले लूटपाट की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन चंद घंटों में मामले की असलियत सामने आ गई। पुलिस ने पत्नी एवं भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। हाईप्रोफाइल हत्याकांड की दिनभर शहर में चर्चा रही।
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने रविवार शाम छह बजे कोतवाली ज्वालापुर में अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह विर्क हत्याकांड का खुलासा किया। खचाखच भरे कोतवाली प्रभारी के कार्यालय में एसएसपी ने संवाददाताओं को बताया कि सुभाषनगर निवासी सुरेंद्र पाल के कई महिलाओं से संबंध थे।

वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। उसके कार्यालय में महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन

दोनों बेटों को दी हत्याकांड की जानकारी

एक मकान उसने अय्याशी के लिए किराए पर भी लिया हुआ था। यह बात इस कदर सार्वजनिक हो चुकी थी कि कक्षा नौ में अध्ययनरत उसके पुत्र को सहपाठी चिढ़ाते थे। ज्वालापुर क्षेत्र की एक महिला उसके कार्यालय में काम करती थी। उसी से वह शादी करने की फिराक में था।

इस बात से पत्नी रिचपाल कौर बेहद आहत थी। एसएसपी ने बताया कि शनिवार देर रात सुरेंद्र पाल शराब के नशे में दिल्ली से घर लौटा था। अधिक नशा होने पर पत्नी रिचपाल ने अपनी भाभी सोनी की मदद से स्टंप से उस पर ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुला दिया।

वारदात के समय उसके दोनों बेटे अपने कमरे में थे। मकसद में सफल होने और हत्या को लूटपाट की कहानी गढ़ने के लिए पत्नी ने भाभी से अपने-दोनों बेटों के हाथ-पैर बंधवा दिए।

तड़के चार बजे भाभी कमरे से चली गई। उससे पहले उसने खून से सने कपडे़ एवं स्टंप गंगनहर में फेंक दिए थे। लेकिन हड़बड़ी में स्टंप का एक टुकड़ा कमरे में रह गया। पत्नी ने अपने दोनों बेटों को हत्याकांड की जानकारी दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें