उत्तराखंड के रुड़की में सुहागारात को ही दूल्हे को पीटकर पत्नी को उठा ले जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा करने वाले कोई दूसरे नहीं बल्कि दूल्हे के ससुराल वाले ही थे।
आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश कुमार पाल ने अपने ससुराल वालों पर सुहागरात को उसके साथ मारपीट करने, सामान लूटने और पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जाम नगर गुजरात में एक कंपनी में काम करने वाले राकेश कुमार के अनुसार 27 मई को उसकी शादी मुधबन नगर, काशीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ रुड़की स्थित एक होटल में रुका था। सुहागरात में ही उसके ससुर, सास और अन्य रिश्तेदार उसके कमरे में आ गए।