फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर लूटः उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाही गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2014 06:06 AM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में 11 सितंबर को ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस के दो और सिपाही गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी जेल में बंद बदमाश सतीश को पेशी पर ले जाने वाले दो कांस्टेबलों पंकज और दीपक बिष्ट को भी गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ बुलंदशहर ले गई है।

इससे पहले इस मामले में निलंबित पुलिस कर्मी प्रमोद को बुलंदशहर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कोर्ट ने भेजा जेल
बुलंदशहर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंकज और दीपक को सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने दोनों सिपाहियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।

रविवार रात किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात करीब एक बजे बुलंदशहर पुलिस की टीम सिडकुल चौकी पुलिस को सूचना देकर पुलिस लाइन पहुंची। यहां से वे निलंबित कांस्टेबल दीपक और पंकज को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें