फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में पकड़ी गई चंडीगढ़ की शराब

Mon, 03 Feb 2014 06:27 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को चमोली में चंडीगढ़ ब्रांड की शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। हालांकि ट्रक चालक और उस पर सवार एक अन्य आदमी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


शराब का जखीरा पकड़ा
पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में आजकल सघन चेकिंग की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर शराब का जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर कब्जे में ले लिया है। ट्रक से 430 पेटी चंडीगढ़ ब्रांड शराब बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी
घाट ब्लॉक में पुलिस ने सोमवार की सुबह चंडीगढ़ ब्रांड की शराब का बड़ा जखीरा पकड़ लिया है। पुलिस मामले को पंचायत चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देख रही है। सोमवार सुबह सवा पांच बजे मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर घाट के समीप चमतोली डाट पुल पर ट्रक को पकड़ा गया।
विज्ञापन


घाट चौकी के प्रभारी एसआई प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि जब वे मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना के अनुसार यूपी नंबर का एक ट्रक चमतोली डाट पुल पर खड़ा था। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ट्रक के पास खड़े दो लोग जंगल की ओर भाग गए। जिसके बाद चेकिंग करने पर ट्रक में प्रतिबंधित शराब की पेटियां मिली। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ढूंढ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें