फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन वाले चारों युवकों के लेकर रुड़की पहुंची IB

Fri, 22 Jan 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्ध आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस और आईबी टीम शुक्रवार को रुड़की के लंढौरा पहुंची। जहां उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईबी की टीम और दिल्ली पुलिस ने चारों आतंकियों को लेकर रुड़की पहुंची, जहां इन चारों को उनके घर पर भी ले जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी मेहराज के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि मेहराज को गिरफ्तार करते वक्त पुलिस इनके घर से 40 हजार रुपए नकद लेकर गई थी। अभी फिलहाल, इन चारों से पूछताछ जारी है।

आईबी और सेंट्रल खुफिया एजेंसी की कार्रवाई के बाद स्थानीय खुफिया और पुलिस भी हरकत में आई हुई है। गुरुवार को क्षेत्र में पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने पकड़े गए युवकों के परिजनों से अलग-अलग कर पूछताछ की। लंढौरा समेत आसपास के क्षेत्र में हर जुबान पर क्षेत्र के चार युवकों के आतंकी कनेक्शन की चर्चाएं रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें