फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मंत्री सपा नेता मूलचंद चौहान समेत चार को जेल, अपराध बेहद संगीन

Wed, 17 May 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
मूलचंद चौहान
विज्ञापन
पौड़ी जिला अदालत ने एक अत्प्रयाशित कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, बिजनौर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अमित चौहान, बिजनौर के सपा जिलाध्यक्ष रशीद और जिला पंचायत सदस्य कपिल को पुराने मामले में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 2013 में बिजनौर के जिला पंचायत चुनाव में थाना लक्ष्मणझूला में जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसका आरोप तत्कालीन सपा सरकार में मंत्री मूलचंद चौहान उनके बेटे अमित चौहान, उस समय सपा जिलाध्यक्ष रहे रशीद पर लगा था मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना लक्ष्मणझूला में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पूर्व नगीना विधायक मनोज पारस, पूर्व सांसद यशबीर धोबी, जिला पंचायत अमजद रज़ा और अली परवेज भी आरोपी हैं और कोर्ट से उनके‌ खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। पौड़ी जिला प्रशासन ने सभी पर गैंगस्टर लगाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मामला

मूलचंद चौहान
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 2013 में हुए चुनाव में सपा नेता रफी सैफी की पत्नी नसरीन सैफी व सेवानिवृत्त बीडीओ छत्रपाल सिंह की पत्नी विजयवीरी आमने-सामने थीं। सपा नेता जिला पंचायत का चुनाव जीतने के लिए लामबंद हो गए थे। 

आरोप है कि 17 और 18 जनवरी 2013 की रात सपा के तत्कालीन मंत्री मूलचंद चौहान विधायक मनोज पारस मूलचंद चौहान के बेटे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अमित चौहान, पूर्व सांसद यशवीर धोबी, तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य कपिल चौहान, रजा अली परवेज, तत्कालीन जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन चांदपुर और नगर पालिका चेयरपर्सन के पति शेरबाज पठान समेत कई लोगों ने रिसोर्ट पर धावा बोल दिया था। 
  इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों पर रायफल व बंदूक लेकर हमला बोल दिया। ये रिसोर्ट में छिपे सभी सदस्यों को अगवा करके ले आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें