हरिद्वार के एक होटल सुनीता में अपने साथी मनीष त्रिपाठी की हत्या कर फरार हुए आईआरबी प्रथम के सिपाही कौशल राजपूत ने उत्तराखंड यूपी पुलिस के छक्के छुड़ा रखे हैं। गुजरात, यूपी, दिल्ली, हरियाणा में लगातार छापे मारने के बावजूद वह हाथ नहीं आ पा रहा है। हत्यारोपी सिपाही को दबोचने में दो राज्यों की पुलिस के पसीने छूट गए है। अब उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ ही है।
होटल शिवमूर्ति की गली में होटल सुनीता के एक कमरे के डबल बेड बॉक्स में मनीष का शव मिलने के मामले में कौशल राजपूत की पुलिस को तलाश है। होटल में दी गई आईडी, आधार कार्ड तथा होटल में की गई पूछताछ में कौशल के उस हत्याकांड में लिप्त होने का पता चला था।