अज्ञात लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. यूनुस चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी डॉ. जगदीश चंद के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रविवार देर रात मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
कुंडा थाना में दर्ज रिपोर्ट में डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि 29 अप्रैल को किसी ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि तुझे विधानसभा चुनाव लड़ने का बहुत शौक है। तुम धामपुर, हरिद्वार या देहरादून आकर देखो हम तुम्हें जान से मार देंगे।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की की रिपोर्ट दर्ज की है। डॉ. चौधरी ने बताया कि उसने घटना के दिन ही तमाम पुलिस अधिकारियों सहित एएसपी को भी उन्होंने शिकायत की थी। एएसपी ने जांच के आदेश दिए, जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।