फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती को मिली चेन ने पुलिस को किया बेचैन

Mon, 19 May 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता और झांसी की नई सांसद उमा भारती को ट्रेन में मिली सोने की चेन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के लिए सिरदर्द बन गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली तक की रेलवे पुलिस को सूचना दी। मगर चेन मालिक नहीं खोजा जा सका है।

उमा बीती 21 फरवरी को मसूरी एक्सप्रेस से देहरादून आई थी। स्टेशन पर उतरते वक्त उन्हें कोच में सोने की चेन पड़ी मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

चेन लेने कोई नहीं आया

पीएसओ राधाकांत मिश्रा को जीआरपी थाने भेज चेन जमा करा दी गई।

जीआरपी ने करीब दो तोले के सोने की चेन जमा कर ली, लेकिन इसे लेने कोई नहीं आया।

जीआरपी थानाध्यक्ष आरपी सती ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली तक के विभिन्न जीआरपी थानों से संपर्क कर चुके हैं।

हो सकता है जिसकी चेन खोई है, उसने किसी थाने में सूचना दी हो। अब तक चेन मालिक का कुछ पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें