फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती है ये गैंग!

Mon, 19 May 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को समरहिल के जंगल में छात्रा से गैंगरेप के दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों के स्केच सभी थानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश भी दे रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेमी जोड़ों को ब्लैक मेल कर रेप जैसी वारदात को अंजाम देने के लिए यह गैंग काम करती है।

गैंग की सक्रियता शहर के उन जंगलों में है, जहां प्रेमी जोड़े एकांत में जाते हैं। खासकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ लगते समरहिल जंगल में।
Trending Videos

कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है गैंग

हाल ही में छात्रा से समरहिल के जंगल में ही गैंग रेप हुआ है। जाखू, नवबहार और तारादेवी के जंगलों में भी इस गैंग की नजर है। अंदेशा है कि रेप की कई वारदातों को यह गैंग अंजाम दे चुकी है।

संभवत: प्रेमी जोड़ों का वीडियो बनाकर गैंग ब्लैकमेल करती है। प्रेमी जोड़ों को इतना डरा दिया जाता है कि कोई जुबान नहीं खोलता।

लेकिन दरिंदों की साजिश का शिकार युवती ने हिम्मत दिखाकर उनका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस अब दरिंदों के पीछे लग गई है।

जंगल में इस तरह बिछाया था जाल

बीते शुक्रवार को 103 टनल से समरहिल तक फैले जंगल में गैंग रेप की पीड़िता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह अपने दोस्त के साथ वहां टहल रही थी। दरिंदों ने उन्हें डराया कि यहां पुलिस रेड हुई है।

अगर पुलिस से बचना चाहते हो तो यहां से भाग जाओ। चाहो तो वह उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जा सकते हैं। हड़बड़ाहट में युवक और युवती को एक न सूझी। दोनों दरिंदे के साथ चले गए।

मौका देखकर युवक को जंगल में भटका कर दूसरा आरोपी भी युवती के पास पहुंच गया और गैंग रेप कर दिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए फरार हो गए। आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल के बीच है।
विज्ञापन

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि दोनों आरोपियों की तलाश चल रही है। संभव है कि ये लोग पहले भी प्रेमी जोड़ों को डरा धमकाकर इस तरह की वारदात करते रहे हों।

पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए विशेष टीम बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें