सोमवार को नेपाल पुलिस ने दो नशे के सौदागर युवकों को पकड़ा। उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका भारत में आने के बाद क्या प्लान था।
नेपाल पुलिस ने दो नेपाली तस्करों से 45 किलो चरस और नकदी बरामद की है। तस्कर नेपाल के बझांग जिले से चरस लेकर कंचनपुर को आ रहे थे। पकड़े गए नेपाली नागरिकों से नेपाल पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है। पकड़ी गई चरस को तस्करी कर भारत भेजा जाना था।
नेपाल पुलिस के सुदूर पश्चिमांचल के इंचार्ज लोकराज भट्ट ने बताया कि बझांग सुर्रा गांवपालिका निवासी गिठे बोहरा, दीपक बोहरा को रविवार को कंचनपुर कैलाली सीमा पर 45 किलो चरस, 47 हजार रुपये की नकदी के साथ दबोचा गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त चरस को कंचनपुर में कहीं रखा जाना था, जिसे बाद में फुटकर में भारत भेजा जाता। पकड़ी गई चरस की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। अगस्त से अक्तूबर में नेपाल से चरस की तस्करी को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जाता है।