फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर चेन लुटेरे गिरफ्तार, CCTV ने खोल दी पोल

Sat, 24 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पकड़े गए स्नेचर (पीछे लाल घेरे में) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर देहरादून और हरिद्वार में हुई चेन लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। इनके पास जोगीवाला से लूटी गई चेन के अलावा दो पिस्टल, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश और उनकी बाइक कैद हो गई थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि नेहरू कालोनी के जोगीवाला में बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 सितंबर की सुबह सैर पर निकली बुजुर्ग महिला बसंती देवी के गले से सोने की चेन झटक ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो लुटेरों की पहचान हो गई।

इसी आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राजेश्वरी पुरम से बृहस्पतिवार रात विजय कुमार प्रजापति निवासी शिव लोक एंकलेव, पटेलनगर और हरीश निवासी हासिमपुरा देवबंद (सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद पिस्टल 20 से 25 हजार में खरीदी थी। किसी वारदात के बाद घिरने की स्थिति में फायर कर फरार होने के लिए यह हथियार साथ में लेकर चलते थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार में रानीपुर के शिवालिक नगर में भी चेन लूटी थी। आरोपी विजय ने बताया कि उस पर कई करोड़ रुपये का कर्ज है। दूसरा आरोपी हरीश कपूरथला में वेल्डिंग का काम करता था। काम छूट जाने के कारण अब देवबंद में रह रहा था। 

फिरौती मांगते हुए भेजा था कफन
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि विजय कुमार प्रजापति शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 2015 में विजय ने साथी भूपेंद्र निवासी देवबंद के साथ मिलकर गढ़ी कैंट निवासी डा. नीरज कुमार से एक करोड़ रुपये तथा मेंहूवाला निवासी धर्म प्रकाश से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने धर्मप्रकाश के घर तो कफन भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें