दो सगे भाईयों ने घर में घुसकर पहले एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। बात नहीं मानने पर महिला और उसके बच्चों को पीट दिया। जानिए, पूरा घटनाक्रम...
रविवार को बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नीबू पानी की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करता हूं। रविवार को वह अपने काम पर था।
घर पर उसकी पत्नी और बच्चे अकेले थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दो सगे भाई घर में घुस आए ओर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे उसकी पत्नी घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं। थानाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।