फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः देर रात सड़क पर लावारिस नाबालिग से जबरदस्ती करने लगे युवक

Thu, 18 May 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
देर रात सड़क पर भटक रही एक नाबालिग को बाइक सवार दो युवकों ने जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बालिका ने इसका विरोध किया। यह देखकर एक एटीएम का गार्ड और कुछ लोग वहां आ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि बालिका को किसी ने अपने घर में नौकरानी रखा हुआ था। बालिका झारखंड की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की छानबीन श़ुरू कर दी है।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित रुड़की तिराहे के समीप मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे 10-12 साल की एक बालिका लावारिस घूम रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और बालिका को अपने साथ बाइक पर बैठाने लगे, लेकिन बालिका ने इसका विरोध किया। यह देखकर वहां स्थित एटीएम का एक गार्ड वहां आ गया।
विज्ञापन


कुछ और लोग भी वहां आ गए। उन्होंने बालिका से पूछा कि यह युवक कौन है तो बालिका ने उन्हें पहचानने से इंकार कर लिया। जबकि युवकों ने कहा कि वह जिस मकान में किराए पर रहते हैं। वहां पर यह बालिका काम करती है। नाराज होकर यह घर से चली आई है। वह उसे ढूंढते हुए आए हैं। बालिका और युवकों की बातों में विरोधाभास होने की वजह से लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली रुड़की पुलिस को दे दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को कोतवाली ले आई। बालिका ने बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है। सिविल लाइंस स्थित एक मकान में वह नौकरानी है। वह थोड़ी देर के लिए बाहर गई थी। जब वह वापस पहुंची तो घर का ताला लगा हुआ था। काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया तो वह वहां से सड़क पर आ गई। कोतवाली रुड़की के एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जिस घर में बालिका काम करती थी।

वह दिन के समय कहीं चली गई थी। जो युवक उसे ले जा रहे थे वह उसी मकान में रहते है जिसमें बालिका काम करती थी। वह उसे तलाशते हुए पहुंचे थे। जिसके यहां पर बालिका काम करती थी। वह गाजियाबाद गया हुआ है। उसके आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बालिका खुद को झारखंड की रहने वाली बता रही है। उसके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


गुमशुदगी की तहरीर, बालिका की उम्र बताई 19 साल
सिविल लाइंस निवासी शलभ गोयल ने मंगलवार को तहरीर देकर कोतवाली रुड़की पुलिस को बताया था कि उनकी नौकरी सुबह साढ़े नौ बजे लापता है। उसकी उम्र 19 साल है। लेकिन मंगलवार रात को बालिका के मिल जाने के बाद पता चला कि जिस नौकरानी के लापता होने की बात कही जा रही थी। वह यही बालिका है। लेकिन शलभ गोयल ने बालिका की उम्र 19 साल क्यों लिखाई। इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। एसएसआई प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बालिका घर से क्यों गई और उसके मालिक ने उसकी उम्र 19 साल क्यों दर्शायी। जबकि उसकी उम्र महज 10-12 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें