आरोप है कि उसके पति वसीम ने ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान की रहने वाली साहिबा से दूसरा निकाह उसे बिना तलाक दिए कर लिया। साहिबा ने भी अपने पति तसलीम अंसारी को बिना तलाक दिए निकाह किया था, जिस संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
आरोप है कि उसके पति वसीम अहमद, पिता जाहिद, भाई विशाल, प्रवेज, आसमा, फिरोज बानो, बहन बेबी, साहिबा, साइना, नवाब अली, हारून चौधरी, रिजवान, शमीम अहमद, शमीम होटल वाला, शहीद, शहबाज अंसारी, सुहेल, फैसल, आशकार, बिलाल, जुल्फिकार अली निवासी मोहल्ला हज्जावान, शमीम अहमद ने षडयंत्र रचकर उसके पति का दूसरा निकाह कराया है और उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
आरोप है कि न्याय के लिए वह दर दर भटक रही है और उसकी शिकायत सुनने की बजाय पुलिस टाल मटोल कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी से सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।