फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर मिटा दिया सुहाग

Mon, 22 Jul 2013 04:02 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपना सुहाग मिटा दिया। दोनों ने शनिवार रात बेल्ट से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


हत्या के बाद सुबह तक प्रेमी महिला के साथ घर पर ही रहा। सुबह बच्चों ने पिता की मौत की खबर ताऊ को दी। शक पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो सारा राज खुल गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

परिवार को मामले की भनक नहीं लगी
नई बस्ती चंदर रोड निवासी उमेश (45) रविवार सुबह घर पर मृत मिला। बच्चे सोकर उठे तो पिता का शव देख मां से पूछा, लेकिन वह उन्हें टालती रही। आखिर बच्चे पड़ोस में ही रहने वाले ताऊ बल्लूराम के घर पहुंचे और पिता की मौत की खबर दी।
विज्ञापन


बल्लू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसके गले पर रस्सीनुमा चीज के निशान थे। शक पर पुलिस ने उमेश की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने तेलपुरा विकासनगर निवासी राजेश से संबंध की बात कही।

बताया कि उमेश को संबंध के बारे में पता लगा तो उसने कई बार मारपीट की। शनिवार देर रात राजेश उससे मिलने घर आया था। इस बीच उमेश ने उन्हें देखा और विरोध किया। इस पर राजेश और महिला ने मिलकर बेल्ट से उमेश का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उमेश की पत्नी ने बताया कि राजेश सुबह छह बजे तक घर में ही रहा। इसके बाद वह चला गया। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला और राजेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राजेश की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बच्चों को बताती थी मौसा
बताया जा रहा है कि राजेश कुछ समय पूर्व मजदूरी करने के दौरान उमेश से मिला था। दोनों में दोस्ती हो गई, जिसके बाद राजेश उमेश के घर आने-जाने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें