फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की छह खाल के साथ तीन तस्कर धरे, चौंका देगा शिकार की तरीका

Sun, 08 Jan 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलदार की खाल के साथ पकड़ा गया तस्कर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गढ़वाल और कुमाऊं रेंज में पुलिस व एसटीएफ ने शनिवार को वन्य जीव तस्करों से गुलदार की छह खालें बरामद की हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका एक साथी फरार है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए डीजीपी एमए गणपति ने पंतनगर एसटीएफ टीम को 20 हजार तो एसएसपी टिहरी एनएस नपल्चयाल ने देवप्रयाग पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस का दावा है कि हाल के दिनों में वन्य जीव तस्करी का यह सबसे बड़ा मामला है।

देवप्रयाग संवाददाता के अनुसार थाना पुलिस ने गुलदार की खाल बेचने जा रहे पालकोट पट्टी के दो लोगों को दो खालों के साथ दबोचा है। जिनमें से एक आरोपी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने लगाई थी चेकिंग

पकड़ी गई गुलदार की खाल - फोटो : AmarUjala
शनिवार को पुलिस को गुलदार की खालों को बेचने के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग शुरू की गई। बाजार के समीप गजा तिराहे पर पुलिस ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके बैग से गुलदार की दो खालों बरामद हुईं।

थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि आरोपी खालों को बेचने के लिए हरिद्वार ले जा रहे थे। एक आरोपी कमल सिंह रावत (58) पुत्र मोल्या सिंह पूर्व में नगेर का ग्राम प्रधान रह चुका है, जबकि दूसरा आरोपी नेत्र सिंह (50) पुत्र जोगेश्वर सिंह निवासी गुदाणगांव छोटी-मोटी ठेकेदारी करता है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है और संरक्षित वन्य जीव की खाल के अवैध विक्रय की धारा में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद राणा, एसआई नरेंद्र पुरी, कांस्टेबल विवेक भट्ट, विपिन कुमार, प्रशांत राणा, उबेदुल्ला और मयंक चौधरी शामिल थे।

मांस में जहर डालकर बनाते थे शिकार

पकड़ा गया तस्कर - फोटो : AmarUjala
पिथौरागढ़ संवाददाता के अनुसार पंतनगर की स्पेशल टास्क फोर्स ने गुलदार की चार खालों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने माना कि वह जंगल में गुलदार को पहले जहर देकर मारते थे। फिर खालों और हड्डियों को बेच देते थे।

मुखबिर ने एसटीएफ की एसएसपी रेणुका देवी को सूचना दी थी कि डीडीहाट के दो लोग लंबे समय से गुलदार को मारकर उनके अंगों की तस्करी करते हैं।

इसी के आधार पर शुक्रवार रात एसआई एनके पांडे के नेतृत्व में यहां पहुंची टीम ने नैनीपातल तिराहे के पास जगदीश सिंह गैड़ा (43) निवासी जाख (धौलेत) तहसील डीडीहाट और हेमंत सिंह खड़ायत (25) ग्राम आंकोट तहसील डीडीहाट की तलाशी ली तो एक सूटकेस और एक बैग में रखी चार खालें बरामद हुई।
विज्ञापन

मौका पाकर भाग निकला एक तस्कर

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
ये सभी खालें 7 से 8 फीट की हैं। मौका पाकर हेमंत खड़ायत भाग निकला। जबकि जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी रेणुका देवी ने बताया कि ये दोनों वहां ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इन खालों को किसी दूसरे शहर तक पहुंचाने की योजना थी।

आरोपी जगदीश सिंह ने बताया कि वे जंगल में जाकर मांस में जहर डाल देते थे। उसे खाकर गुलदार की मौत हो जाती थी। बाद में वे खालों और हड्डियों को बिचौलियों के माध्यम से बाजार में बेच देते थे। आरोपी और खालों को जाजरदेवल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें