फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआ कीजिए कि इन खतरनाक बहनों से कभी सामना न हो

Tue, 19 May 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की इन तीन सगी बहनों के कारनामें सुनकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। पढ़ें, पूरी खबर...
विज्ञापन


तीर्थनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर नारायणी शिला पर मत्था टेककर लौट रही बुजुर्ग महिला से ऑटो में सोने की चेन लूटने की कोशिश में हरियाणा की तीन सगी बहनें धरी गई। बुजुर्ग महिला के पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया।

रानीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी रानी चौहान पत्नी वाईपीएस चौहान सोमवती अमावस्या के मौके पर देवपुरा चौक के पास प्राचीन नारायणी शिला पर पूजा अर्चना के लिए गई थी। जब वे आटो रिक्शा से लौट रहीं थी तब अगल बगल बैठी महिलाओं ने गले से चेन लूटनी चाही पर चेन नीचे गिर गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला का ध्यान तुरंत चेन पर गया और शोर मचा दिया। ऑटो चालक ने ऑटो रोक लिया। महिला ने पुत्र गोपाल को सूचना देकर बुला लिया। दो महिलाओं एवं एक किशोरी को कोतवाली ले जाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने में है एक्सपर्ट

पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे तीनों सगी बहनें हैं। उन्होंने अपने नाम रेखा पत्नी सुनील, रेणू पत्नी संजय बताया जबकि तीसरी नाबालिग है।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ये सब हरियाणा के बस स्टैंड के पास फरीदाबाद एवं रेलवे स्टेशन के पास बल्लभगढ़ की निवासी बता रही है।

मासूमों को भी लाई साथ
शादीशुदा बहनों के साथ उनके बच्चे भी है। बड़ी बहन रेखा अपनी पांच वर्ष की लड़की को साथ लाई थी। जबकि रेणु की बेटी अभी दुधमुंही ही है।

पुलिस की माने तो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में एक्सपर्ट ये महिलाएं ग्रुप बनाकर चलती हैं। ये घेराबंदी कर शिकार करती है और हो हल्ला करने में भी इन्हें महारत हासिल है। इनके पति इनके साथ नहीं चलते हैं। ये अकेले ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें