फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के बाप ने नाबालिग को किया किडनैप, कई दिनों तक बनाया हवस का शिकार

Mon, 16 Jul 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से अपहृत नाबालिग छात्रा से दुराचार हुआ था। अपहरण के आरोपी तीन बच्चों के बाप ने नाबालिग को कई बार हवस का शिकार बनाया। मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। अदालत पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पीड़ित नाबालिग छात्रा के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पहले अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी के चंगुल में फंसी नाबालिग का विरोध बेअसर रहा। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक तीन बच्चों का बाप है। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की काउंसलिंग करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


नौ जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया था। सोमवार को मेडिकल और पीड़िता से पूछताछ के बाद दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें