फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन आया न मैसेज, खाते से गायब हो गए हजारों, जानिए अब कैसे हो रही साइबर ठगी

Wed, 27 Dec 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
साइबर ठगी के कई मामले आपने देखे होंगे लेकिन यह मामला अपने आप में अलग है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को न तो किसी ने फोन कर डेबिट कार्ड का ब्योरा मांगा न ही इस प्रकार का कोई मैसेज आया लेकिन अचानक उनके खाते से आठ हजार रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी तब हुई जब भुगतान का संदेश पहुंचा। उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।  नैनीताल रोड निवासी सुभाष पांडे पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। सोमवार को शाम 5.10 बजे उनके पास एक संदेश आया जिसमें पेपाल नामक कंपनी को 8,227 रुपये का भुगतान किया गया था।

इस पर उनके होश उड़ गए। पांडे के मुताबिक बैंक से लेनदेन का वन टाइम पासवर्ड भी नहीं पहुंचा। उन्होंने फोन पर भी किसी को एटीएम कार्ड का ब्योरा नहीं दिया। न ही अपना एटीएम कार्ड किसी दूसरे को दिया कि क्लोन बन जाए।
विज्ञापन


संदेश आते ही उन्होंने बैंक कस्टमर सर्विस सेंटर पर फोन किया। इसके बाद कार्ड ब्लाक कराने के साथ ही खाते पर भी रोक लगा दी है। पांडे ने बैंक अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने लेनदेन का रिकार्ड मुख्यालय भेजकर पता लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें