फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों और एक दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Sat, 27 Jul 2013 10:26 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरों ने पुलिस और आमजन की नाक में दम कर दिया है। शुक्रवार को एकबार फिर चोरों ने तीन जगह ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की दो वारदात नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई, जबकि एक प्रेमनगर क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर क्षेत्र लेन नंबर वन में बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी डीपी सिंह का घर है। शुक्रवार को वह परिवार सहित जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में किसी बीमार परिचित से मिलने गए थे। शाम को जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच में मालूम चला कि घर से कुछ हजार की नकदी और कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की।

वहीं दूसरी चोरी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर इलाके में हुई। बद्रीपुर बाजार में अजय सेमवाल के साइबर कैफे का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर चोरी कर लिया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर लिया
पुलिस ने दोनों ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीसरी चोरी प्रेमनगर क्षेत्र में हुई। विंग नंबर एक निवासी करतार सिंह सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दो दिन पहले वह अपनी बेटी से मिलने गुड़गांव गए हुए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि करतार सिंह के घर में ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर प्रेमनगर में ही रहने वाले करतार सिंह के रिश्तेदार और पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। अंदर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज प्रेमनगर विकास रावत ने बताया करतार सिंह के लौटने पर ही चोरी के सामान के संबंध में पता चल सकेगा।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें