फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! चोरी कर घर में ही सो गया चोर

Mon, 22 Sep 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक चोर के पकड़े जाने की कहानी आपको चौंका देगी। दरअसल एक घर में साथी संग चोरी करने घुसा चोर इस कदर टल्ली हुआ कि सामान समेटने के बाद भागना ही भूल गया।
विज्ञापन


नशे में वह घर में ही सो गया। सुबह चारों ओर खड़े लोगों और पुलिस को देख उसके होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि उसका साथी करीब 50 हजार की नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार है।

पटेलनगर थाने के चमनपुर में लेन नंबर दो में अमित गुप्ता का आवास है। अमित दिल्ली में बिल्डर हैं। बगल में ही अमित के भाई अंकुर गुप्ता का घर है। रविवार सुबह अंकुर गुप्ता ने अमित के घर के ताले टूटे देखे तो वह भीतर गए। वहां ड्राइंग रूम में एक आदमी सोया हुआ था।
विज्ञापन

जमकर शराब पी

बाकी कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पड़ोसियों और पटेलनगर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और सोए युवक को जगाया।

युवक उठते ही पुलिस और लोगों को देखकर चौंक गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसका एक साथी चोरी करने घर में घुसे थे। चोरी से पहले उन्होंने जमकर शराब पी, लेकिन उसे बहुत ज्यादा नशा हो गया।

सामान खंगालने के बाद वह सो गया। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं है। चोरी की पहचान पप्पू साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी, गंगीर थाना, जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई।

उधर, घर से पचास हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और कुंडल गायब होने की तहरीर पुलिस को मिल गई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि युवक से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

‘धूम’ स्टाइल में चोरी

हाल में सुपर हिट रही फिल्म धूम-3 में चोर बने आमिर खान का अंदाज तो आपको याद ही होगा। हर चोरी के बाद पुलिस को बैंक की दीवार पर लिखा मिलता था ‘बैंक वालों तुम्हारी ऐसी की तैसी’। दून में भी ऐसा ही चोर आ गया है। इस चोर ने एसजीआरआर बालावाला से कंप्यूटर पाटर्स और अन्य सामान चुराने के बाद प्राचार्य कार्यालय में एक कागज पर लिख दिया ‘स्कूल वालों...’।

नकरौंदा चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्रिंसिंपल और कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ था। प्रधानाचार्य की तहरीर पर रायपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश कि गई तो स्कूल से कुछ दूरी पर चोरी हुआ कंप्यूटर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक स्कूल से पांच कंप्यूटर टीएफटी और कुछ सामान गायब है।

उधर, स्कूल में तैनात चौकीदार के ड्यूटी पर नहीं होने की बात भी सामने आई है। मौके से पेपर पर लिखे जुमले से पुलिस का शक स्कूल से चार दिन पहले निकाले गए तीन छात्रों की तरफ जा रहा है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें