फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग विधायक चैंपियन की गाड़ी में चोरों ने डाला डाका

Sat, 24 May 2014 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी स्थित कंपनी बाग सपरिवार घूमने गए विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की गाड़ी से 40 हजार की नकदी और कीमती कपड़े चोरी हो गए।
विज्ञापन


विधायक की पत्नी देवयानी ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में कहा गया कि शुक्रवार दोपहर वे सपरिवार कंपनी बाग घूमने गए थे।

गाड़ी गार्डन के बाहर खड़ी थी। गाड़ी में रखे बैग से 40 हजार रुपए, जैकेट, स्वेटर और बच्चों के कपड़े चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

चोरी का कोई सुराग नहीं मिला

पुलिस ने पार्किंग में खड़े वाहन चालक, रिक्शा चालक और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। चोरी का सुराग नहीं लगा।

कुंवर प्रणव चैंपियन उन विधायकों में से हैं जो हमेशा अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं।

वह कभी पार्टी में हवाई फायर कर देते हैं तो कभी शर्ट उतारकर चले जाते हैं। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन दबंग विधायकों की गिनती में आते हैं।

अभी हाल में प्रणव और उनकी पत्नी तेंदुए की खाल वाले कोट को लेकर खबरों में बने हुए थे। हालांकि बाद में वह कोट नकली निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें