फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गई टेस्ट कराने, पर लुट गई...

Sat, 24 May 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में सुबह इलाज के लिए आई एक प्रवासी महिला तारा देवी पत्नी सुभाष यादव निवासी मोतिया खान ने एक दंपति की बातों का शिकार होकर अपने कानों में डालीं सोने की बालियां और कुछ नगदी गंवा दी। तारा देवी को इसका पता तब चला जब उसे एक घंटे बाद होश आया, तब तक उसके पास सब कुछ लुट चुका था।
विज्ञापन

Trending Videos

अस्पताल में टेस्ट कराने आई थी

महिला ने बताया कि जैसे ही सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आई तो वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण उसे डाक्टरों ने रिपोर्ट दोपहर तक ले जाने को कहा।

पीड़ित महिला का पति अपनी बेटी रोशनी (9) को अस्पताल में यह कहकर चला गया कि रिपोर्ट के लिए इंतजार करो।

इसके तुरंत बाद अस्पताल में पहले ही ताक जमाए बैठे लुटेरे गिरोह के महिला व पुरुष आए और उन्होंने तारा देवी को बहला फुसला कर उसकी की बेटी रोशनी को रिपोर्ट लेने के लिए भेज दिया।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटा

उन्होंने महिला के हाथ में नशीली कोल्डड्रिंक थमा दी। उसे पीने के बाद ही तारा देवी बेंच पर बेहोश होकर गिर गई।

इसके बाद उन्होंने तारा देवी के कानों में पड़ीं सोने की बालियां व कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।

रोशनी ने जब आकर देखा तो उसकी माता बेहोश थी। उसने डाक्टरों को जानकारी दी और महिला का तुरंत इलाज शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

जल्द ही पुलिस पकड़ में होगे ठग

फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए स्पेशल अभियान के तहत लुटेरा गिरोह पर पैनी नजर रखेगी। जल्द ही वे लोग सलाखों के पीछे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें