फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः चोरों ने खंगाला जज का घर, वारदात से पुलिस में हड़कंप

Fri, 27 May 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
रुड़की में सक्रिय चोर गिरोह ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक जज का घर खंगाल डाला। कुछ ही घंटों के भीतर चोर मकान के सभी ताले तोड़कर भीतर से हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए।  
विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत नहर पटरी पर रेलवे पुल से आगे सिंचाई विभाग के क्वार्टर्स में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार श्रीवास्तव का आवास है।

सुबह वह घर का ताला लगाकर अपने अर्दली कुंवरपाल के साथ कोर्ट चले गए। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट जाने के बाद अर्दली कुंवरपाल लैपटॉप लेने सुबह करीब 11 बजे वापस आया तो आवास के बाहर का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। चारों तरफ घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने जज को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फारेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स उठाए हैं।

घर से चोर क्या-क्या चोरी कर ले गए हैं। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और एसओजी की टीमें चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें