फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की साली के घर चोरी, घर में ही चोरों ने पी बीयर

Sat, 26 Apr 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री हरीश रावत की साली अलका रावत के मुखानी स्थित बंद मकान में ही सेंधमारी कर डाली।
विज्ञापन


मुख्य दरवाजे सहित 10 ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

अलका रावत अपने पति रिटायर कर्नल हरीश रावत के साथ आफीसर्स कालोनी मुखानी में किराए पर रहती हैं। उसी मकान के निचले हिस्से में एनजीओ संचालक जोगेंद्र बिष्ट अपनी पत्नी चयनिका के साथ रहते हैं।

सोमवार को कर्नल हरीश रावत सीएम की पत्नी और लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए हरिद्वार चले गए, जबकि पत्नी अलका बीमार होने की वजह से उसी दिन रानीखेत मायके चली गईं। जोगेंद्र बिष्ट और उनकी पत्नी चयनिका भी काम के सिलसिले में अगले दिन रानीखेत चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos

नौकरानी ने देखा सबसे पहले

पति-पत्नी की गैरमौजूदगी में मोहल्ले में ही रहने वाली नौकरानी विमला मकान में रोजाना साफ-सफाई करने और पौधों को पानी देने आती रही। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब वह काम करने आई तो मकान के ताले टूटे पाए। अंदर गई तो चोरी का पता चला।

उसने तुरंत अलका रावत को चोरी की सूचना दी। उन्होंने पति और निचले हिस्से में रहने वाले जोगेंद्र बिष्ट को बताया। विमला ने ही आसपास के लोगों को चोरी की बात बताई। सूचना पर मुखानी पुलिस वहां पहुंची।

जांच में पाया गया कि चोरों ने निचले हिस्से से अंदर घुसने वाला दरवाजा तोड़ा। वहां दो कमरों में सामान और अलमारी खंगाली। कुछ नहीं मिला तो वे सीढ़ी से होते हुए ऊपरी मंजिल में पहुंचे। पुलिस ने फिंगरप्रिंट के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

तसल्ली से बैठकर पी कर्नल साहब की बीयर

जिस तरह से चोरों ने वहां ऊपरी और निचली मंजिल में चार कमरों को एक-एक सामान खंगाला, उससे लगा कि चोर तसल्ली में थे। उन्होंने वहां रखी कर्नल साहब की दो बोतल बीयर भी आराम से बैठकर पी। बाद में एक बोतल वहीं फोड़ दी।

उन्होंने चार लॉकर तोड़े, जिनमें करीब चार हजार की नगदी और लाखों के जेवर थे। चोर मंदिर और लॉकर में रखे सोने के सिक्के भी निकालकर ले गए, जबकि उनके बॉक्स वहीं छोड़ गए।

सुरक्षा पर उठे सवाल
आफीसर्स कॉलोनी मुखानी का काफी पॉश इलाका है। वहां ज्यादातर रिटायर या वर्तमान अधिकारियों के मकान हैं। बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन भी वहां रहते हैं, लेकिन वहां अब तक लोगों ने अपने क्षेत्र के बीट कांस्टेबलों को नहीं देखा। ना ही वहां कभी पुलिस की गश्त देखी है, जिसके चलते घटना के बाद लोगों में भय है।

बृहस्पतिवार दोपहर से शुक्रवार सुबह के बीच हुई चोरी

अलका रावत की नौकरानी विमला के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे भी वह मकान में आई थी। वहां वह काम करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे निकली।

उस समय तक सब ठीकठाक था। नौकरानी के बयान के आधार पर पुलिस चोरी का समय बृहस्पतिवार दोपहर से शुक्रवार सुबह तक का मान रही है।

कोई अधिकारी नहीं पहुंचा मौके पर
जिस मकान में चोरी हुई वह सीएम की साली का है ये बात पुलिस को देर रात पता चली। जिसके चलते कोई भी अधिकारी दोपहर में घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

दो घंटे में खोज पाए मकान

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए निकल तो गई, मगर पॉश इलाके में वीआईपी मकान खोजने में पुलिस को करीब दो घंटे लगे। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो कोई कुछ नहीं बता पाया।

अलका ने दिखाई बेहद शालीनता
प्रदेश के मुख्यमंत्री की सगी साली होने के बावजूद अलका ने घटना के बाद पुलिस पर कोई रौब नहीं दिखाया। उन्होंने शालीनता से पुलिसकर्मियों को बैठाया और एक-एक कर सारी बात बताई। उनके व्यवहार से एक बार भी नहीं लगा ये इतनी वीआईपी महिला हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें