फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेजः सवा घंटे में पव्वा पीकर लूट लिए लाखों

Thu, 10 Jul 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की मालकिन सवा घंटे के लिए किसी परिचित के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गईं थी। इस बीच चोर उनके घर में प्रवेश कर गए और 40 हजार नकद एवं एक लाख रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


एक अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही उंगली उठा रहे हैं। पटेलनगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज दो में अधिवक्ता राजेश कुमार कंडोल ने दो माह पूर्व मकान लिया है।

बुधवार सुबह राजेश कचहरी चले गए। दोपहर दो बजे उनकी पत्नी शिखा कारगी चौक के पास एक परिचित के गृह प्रवेश कार्यक्रम में चली गईं।

सवा तीन बजे शिखा घर आईं तो मेन गेट पर ताला लगा था। ताला खोलकर भीतर गई तो ड्राइंग रूम का ताला टूटा मिला। अलमारियां और लॉकर टूटे हुए थे। उसमें रखे 40 हजार नकद, सोने की दो चेन, दो अंगूठी, सोने और चांदी के कड़े, कैमरा आदि सामान गायब था। चोर शिखा का पर्स भी ले गए। इसमें 3500 रुपये, मोबाइल और दो एटीएम कार्ड थे।
विज्ञापन

चोरों ने पी शराब

शिखा ने फोन पर पति को घटना की सूचना दी। राजेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। माना जा रहा है कि घर के पास खाली प्लाट से दीवार फांदकर चोर घर में घुसे। देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

बता दें कि जिस वक्त वारदात हुई, एसएसपी अजय रौतेला पुलिस लाइन में सभी थाना प्रभारियों संग चोरी पर लगाम कसने की रणनीति बना रहे थे।

अधिवक्ता राजेश के घर के एक कमरे से शराब का खाली पव्वा मिला है। बताया जा रहा है कि चोरों ने चोरी के दौरान घर में बैठकर शराब भी पी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर कितने इतमीनान में थे।

तेज है नेटवर्क
दिनदहाड़ हुई चोरी की इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में सक्रिय चोरों का नेटवर्क कितना तेज है। घर सिर्फ एक-दो घंटे के लिए खाली होते ही चोर आ धमकते हैं। खास बात यह है कि बड़ी सफाई से नकदी, जेवर और अन्य सामान उड़ाने के बावजूद वे घनी आबादी से साफ निकल जाते हैं।

दूसरी चोरी हुई, तब किया केस

एक दूसरी घटना में पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर दो भाइयों के घरों में चोरी का मामला आखिर दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने यह केस तब दर्ज किया, जब दूसरे भाई के घर से सामान गायब हो गया। पहली वारदात को दबा लिया गया था।

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के रामबाग में अधिवक्ता गौरव अग्रवाल का मकान कुछ समय से बंद है। चार युवकों ने घर में घुसकर एक्वागार्ड, 15 टोंटियां और अन्य सामान उड़ा लिया। गौरव घर लौटे तो चोरी का इसका पता चला।

घटना किस दिन की है यह पता नहीं चल सका है, लेकिन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे दर्ज हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिए है। सूत्रों के मुताबिक पास ही गौरव के भाई के बंद पड़े घर में भी कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कांप्लेक्स में चोरी

हरिद्वार बाईपास पर पुरानी पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन कांप्लेक्स से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। अजय चंदेल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात चोर वायर और अन्य सामान चुरा ले गए।

चोरों ने कार से उड़ाई यूरो प्लेट
अलग-अलग जगह खड़ी तीन कारों से चोरों ने यूरो प्लेट उड़ा दीं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

बालाहिसार निवासी विजय और भट्टा गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात रोड किनारे खड़ी उनकी कार से चोरों ने यूरो प्लेट उड़ा दी। भट्टा गांव के ही मोहन थापली ने भी अपनी कार की यूरो प्लेट चोरी होने की शिकायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें