फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 10 साल पुराने नौकर ने परिवार के पांच लोगों को दी दर्दनाक मौत, मच गया हड़कंप

Sat, 28 Apr 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की
विज्ञापन
परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में एक दस साल पुराने नौकर ने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव में एक नौकर ने परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्याकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार की सुबह नौकर ने परिवार के मुखिया समेत उसकी पत्नी, बेटा, बेटी और साले की लड़की हत्या कर दी। 

police inspection
पुलिस के मुताबिक दस साल से नौकर घर में काम रह रहा था और घर पर कब्जा करने की कोशिश में था।

सुसाइड करने वाले नौकर ने नौ पन्नों का पत्र भी छोड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नौकर मानसिक रूप से विकृत था।

पांच लोगों की हत्या के बाद नौकर ने जहर खा लिया था। रुड़की अस्पताल से देहरादून ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नौकर परिवार पर अपना प्रभुत्व जमाना चाह रहा था

डेमो - फोटो : डेमो

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

साथ ही मौके पर एहतियात के तौर पर पीएसी तथा थाने की भारी फोर्स लगाई गई है। 

बताया गया कि नौकर परिवार पर अपना प्रभुत्व जमाना चाह रहा था। जिस कारण परिवार ने उसे कुछ दिन पहले अलग कर दिया था। इस बात को लेकर वह गुस्से में था। उसने पूरे परिवार की हत्या करने की बात भी कही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें