फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, चार नशेड़ी दबोचे

Sun, 24 Nov 2013 08:55 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालिक नगर में शनिवार देर रात किशोरी से छेड़खानी कर रहे चार नशेड़ियों को लोगों ने घेरकर दबोच लिया। बाद में चारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार को शिवालिक नगर निवासी एक किशोरी का जन्मदिन था। रात करीब दस बजे किशोरी अपनी सहेलियों को छोड़ने के लिए घर के समीप गई थी।
विज्ञापन


अश्लील फब्तियां की
इसी दौरान करीब छह युवकों ने उसपर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को तुरंत इस बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से चार युवकों को घेरकर दबोच लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रानीपुर पुलिस युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में युवकों के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए युवकों रवि शर्र्मा, हिमांशु, जितेन्द्र और अमित चौधरी हैं। चारों बिजनौर के गांव मुर्सीपुर मंडावली के रहने वाले हैं। सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत युवक यहां गांव रावली महदूद में किराए पर रहते हैं। युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें