फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! यहां दसवीं की फर्जी मार्कशीट के दम पर युवक ने की पूरी नौकरी, रिटायरमेंट से पहले ऐसे खुली पोल

Sun, 23 Sep 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
teacher - फोटो : demo pic
विज्ञापन

दसवीं की फर्जी मार्कशीट से पूरी नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ अब शिक्षा विभाग ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सीबीसीआईडी की जांच में इस बात की पुष्टि होने पर शिक्षा विभाग की नींद टूटी है।

विज्ञापन


ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को बहादराबाद खंड की उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि सीबीसीआईडी की जांच के दौरान पीली पड़ाव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने वाले हरपाल यादव की दसवीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई।

शासन के निर्देश पर जब सीबीसीआईडी की एसपी श्वेता चौबे ने माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद यूपी से मार्कशीट के संबंध में जानकारी मांगी तब वह फर्जी निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह यादव निवासी गांव औरंगाबाद सिवाला कलां बिजनौर यूपी हाल निवासी रामनगर कालोनी ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीबीसीआईडी की एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हरिद्वार में कई शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्रों की हकीकत सामने आने के बाद नौकरी कर चुके या कर रहे शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

सेवानिवृत्त शिक्षक वर्ष 1992 में भर्ती हुआ था और इसी वर्ष उसके सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें