फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: छात्रा को कमरे में बुलाकर टीचर करने लगा अश्लील हकरतें, विरोध करने पर...

Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
molest
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार भाबर के एक इंटर कालेज की छात्रा के साथ वहां के शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर छात्रों ने विद्यालय में हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। सत्रह वर्षीय पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक इन दिनों उनके विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य है। बृहस्पतिवार दोपहर को आरोपी शिक्षक ने उसे प्रधानाचार्य कक्ष में बुलाया। इस दौरान वह उसे बातों में उलझाते हुए अश्लील हरकत और छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षक को घटनाक्रम की जानकारी दी

एतराज करने पर आरोपी शिक्षक ने परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। कमरे से किसी तरह बाहर आकर उसने एक महिला शिक्षक को घटनाक्रम की जानकारी दी। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे।              

घटना की जानकारी होते ही छात्रों ने विद्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल पुलिस फोर्स के साथ स्कूल में पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ देर शाम पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

सीओ जेआर जोशी ने बताया कि आरोपी शिक्षक बसंत किशोर दीक्षित निवासी दिल्ली फार्म, नगीना जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें